लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के 644 नए मरीज, 10 और की मौत

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:19 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ जून गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस के 644 और मरीजों की पुष्टि हुई तथा 10 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद राज्य में कुल मामले 8,18,351 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 9,965 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में 1675 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 7,94,703 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि वडोदरा में सबसे ज्यादा 130 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद सूरत में 100, अहमदाबाद में 98, राजकोट में 56, जामनगर और जूनागढ़ में 26-26 मामले मिले हैं।

उन्होंने बताया कि गुजरात में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 13,683 रह गई, जिनमें से 346 मरीजों की हालत नाजुक है।

दादर और नगर हवेली, दमन और दीव के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के 11 और मामले आने के बाद कुल मामले 10,411 पहुंच गए हैं जिनमें से 10,285 बीमार संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं चार लोगों ने वायरस के कारण दम तोड़ा है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में इलाजरत मरीजों की संख्या 122 रह गई है।

इस बीच, बुधवार को 2,66,222 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अबतक टीके की 1,81,80,865 खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?