लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले 62 नक्सलियों ने 51 हथियारों के साथ किया सरेंडर

By धीरज पाल | Updated: November 6, 2018 13:23 IST

बता दें कि मतदान से पहले ही जंगलों में सर्चिंग अभियान तेज किया गया है। फोर्स दुर्दांत नक्सली कमांडर माडवी हिडमा की तलाश में है।

Open in App

छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर से 7 दिसंबर 2018 के बीच चुनाव होने हैं। इससे पहले ही छत्तीगढ़ की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। चुनाव से पहले नारायणपुल जिले में कुल 62 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। एएनआई एजेंसी के मुताबिक ये नक्सली बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा और जिले के एसपी जितेंद्र शुक्ला के सामने आत्मसर्पण किया। 

62 नक्सलियों के आत्मसर्पण से सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है। बता दें कि 62 नक्सलियों ने 51 हथियार के साथ ही आत्मसमर्पण किया है।  

 

सर्चिंग अभियान तेज

बता दें कि मतदान से पहले ही जंगलों में सर्चिंग अभियान तेज किया गया है। फोर्स दुर्दांत नक्सली कमांडर माडवी हिडमा की तलाश में है। अगर उसकी लोकेशन का पता चल गया तो चुनाव में गड़बड़ी करने के नक्सली मंसूबे ध्वस्त हो सकते हैं।

असल खतरा मिलिट्री बटालियन

पुलिस विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि चुनाव को लेकर नक्सलियों की बयानबाजी सिर्फ दहशत फैलाने का तरीका है। असल खतरा मिलिट्री बटालियन की गतिविधियों से है। इसे ध्यान में रखकर रणनीति बनाई जा रही है। सुकमा के जगरगुंडा इलाके से बीजापुर के बासागुड़ा और उसके आगे इंद्रावती नदी के पार अबूझमाड तक प्रवेश के हर रास्ते पर खुफिया निगरानी का तंत्र विकिसत किया गया है।

बड़ी वारदात की फिराक में

नक्सली कमांडर गणोश उइके ने बयान जारी किया है कि चुनाव में नेता आएं तो उन्हें मार भगाओ, नेताओं को जन अदालत में लाओ। इन धमकियों के बावजूद नक्सलगढ़ में चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। मतदान दल जंगल में रवानगी के लिए तैयार हैं। नेता अंदरूनी गांवों तक प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। सबकुछ ठीक चल रहा है लेकिन नक्सली अचानक किसी बड़ी वारदात की फिराक में हमेशा रहते हैं। इसे ध्यान में रखकर हर कदम फूंक-फूंककर उठाया जा रहा है। जंगल के चप्पे-चप्पे पर सर्चिंग की जा रही है। जमीन में गड़े विस्फोटकों की तलाश हो रही है। छिटपुट घटनाओं के बाद सतर्कता बढ़ाई गई है। अंतरराज्यीय सीमा से कोई नक्सली यहां न आने पाए इसका पुख्ता इंतजाम किया गया है।

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos