लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 6,162 नये मामले, 155 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:37 IST

Open in App

चेन्नई, 24 जून तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 6,162 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.49 लाख हो गयी जबकि 155 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 31,901 पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9,046 मरीज संक्रमण मुक्त हुए , जिसके साथ राज्य में अब तक इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 23,67,831 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 49,845 हो गयी है। राजधानी चेन्नई में इस दौरान 372 नये मामले सामने आए।

इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रहमण्यम ने कहा कि एक 32 वर्षीय नर्स में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक माने जाने वाले नये डेल्टा प्लस स्वरूप की पुष्टि हुई है। तमिलनाडु में कोरोना के नये स्वरूप का यह पहला मामला है। हालांकि नर्स संक्रमण से पूरी तरह से ठीक हो चुकी है।

तिरुवरूर जिले का कट्टूर गांव राज्य का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है। कट्टूर गांव की जनसंख्या 3,332 है, जिसमें से 998 लोग 18 साल से अधिक आयु के हैं।

राज्य में प्रतिदिन औसतन करीब तीन लाख लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा रही है। अब तक कुल 1.28 करोड़ लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल