लाइव न्यूज़ :

60 प्रतिशत लोग डिजिटल हेल्थ आईडी के समर्थन में, पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने को इच्छुक नहीं: सर्वे

By भाषा | Updated: September 6, 2020 21:59 IST

सर्वेक्षण के मुताबिक, इसमें शामिल हुए 59 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे डिजिटल स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत ‘डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र’ (डिजिटल हेल्थ आईडी) लेना चाहते हैं, लेकिन स्वास्थ्य एवं मेडिकल रिकार्ड के अलावा संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 60 प्रतिशत लोगों ने राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रस्तावित ‘डिजिटल हेल्थ आईडी’ लेने का समर्थन कियायह सर्वेक्षण ‘लोकल सर्कल्स’ ने किया, जो एक सामुदायिक सोशल मीडिया मंच है।

नयी दिल्ली: हाल ही में किये गये एक सर्वेक्षण में शामिल करीब 60 प्रतिशत लोगों ने राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रस्तावित ‘डिजिटल हेल्थ आईडी’ लेने का समर्थन किया, लेकिन इसमें वे स्वास्थ्य एवं मेडिकल रिकार्ड के अलावा अपनी संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करना चाहते हैं। यह सर्वेक्षण ‘लोकल सर्कल्स’ ने किया, जो एक सामुदायिक सोशल मीडिया मंच है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, इसमें शामिल हुए 59 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे डिजिटल स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत ‘डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र’ (डिजिटल हेल्थ आईडी) लेना चाहते हैं, लेकिन स्वास्थ्य एवं मेडिकल रिकार्ड के अलावा संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करना चाहते हैं। इसमें कहा गया है कि 23 प्रतिशत लोगों ने हेल्थ आईडी बनाये जाने का समर्थन करते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य सेवा तक तेजी से पहुंचने में मदद करेगा, जबकि 18 प्रतिशत ने कहा कि इसे नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि यह इससे व्यक्ति संवेदनशील डेटा के साथ समझौता होगा।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि करीब 9,000 लोगों ने इस सवाल का जवाब दिया कि क्या राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एनडीएचएम) के तहत डिजिटल हेल्थ आईडी बनाया जाना चाहिए। सोशल मीडिया मंच को राष्ट्रीय स्वास्थ्य डेटा प्रबंधन नीति के मसौदा से जुड़े चार सवालों पर करीब 34,000 जवाब मिले। इस नीति का उद्देश्य सभी भारतीयों के लिये डिजिटल हेल्थ आईडी बनाना है। यह पूछे जाने पर कि शोध या रोगों का पता लगाने से जुड़े कार्यों में क्या बाहरी एजेंसियों को डेटा उपलब्ध कराया जाना चाहिए, इस पर 48 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इसी मंजूरी नहीं देंगे, जबकि 45 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है।

लोकल सर्कल्स के महाप्रबंधक अक्षय गुप्ता ने कहा कि सर्वेक्षण के नतीजे डिजिटल हेल्थ आईडी पहल से संबद्ध हितधारकों को सौंपे जाएंगे, ताकि नागरिकों से मिली प्रतिक्रिया सामने रखी जा सके क्योंकि सरकार ने इस पहल का खाका तैयार किया है। मिशन के तहत लोगों से एकत्र गोपनीय स्वास्थ्य जानकारियों की सुरक्षा के लिये सरकार ने एक रूपरेखा और कुछ न्यूनतम मानदंडों का प्रस्ताव किया है, जिसका अनुपालन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, केंद्रीय एजेंसी को एनडीएचएम की डिजाइन तैयार करने और देश में इसे शुरू करने का अधिकार दिया गया है।

प्राधिकरण ने लोगों के लिये स्वास्थ्य डेटा प्रबंधन नीति का मसौदा जारी किया है। लोगों की टिप्पणी एवं प्रतिक्रिया के लिये यह दस्तावेज एनडीएचएम की आधारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। महत्वाकांक्षी एनडीएचएम कार्यक्रम की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में की थी। मसौदा प्रस्ताव के मुताबिक इस योजना के तहत हर किसी को एक हेल्थ आईडी मुफ्त में मिलेगी। कोई भी व्यक्तिगत जानकारी व्यक्ति की सहमति से ही ली जाएगी और लोगों को अपनी सहमति वापस लेने की भी अनुमति होगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर