लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 60 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या 3126 पहुंची

By भाषा | Updated: August 22, 2020 13:08 IST

पश्चिम सियांग एवं तवांग से तीन-तीन मामले, पापुम्पारे, निचले सियांग और पक्के केसांग जिलों से दो-दो नये मामले सामने आये हैं। जाम्पा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा बलों के 14 जवान संक्रमित हुये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरूणाचल प्रदेश में सुरक्षा बलों के 14 जवानों समेत 60 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है।प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,126 पर पहुंच गया है।

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षा बलों के 14 जवानों समेत 60 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है, इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,126 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश निगरानी अधिकारी डॉ एल जाम्पा ने बताया कि नये मामलों में से 14 राजधानी परिसर क्षेत्र से हैं जबकि छांगलांग से 11, पश्चिम कामेंग से दस, पूर्वी सिंयाग से पांच और पूर्वी कामेंग तथा नामसाइ से चार-चार मामले सामने आये हैं।उन्होंने बताया कि इसके अलावा पश्चिम सियांग एवं तवांग से तीन-तीन मामले, पापुम्पारे, निचले सियांग और पक्के केसांग जिलों से दो-दो नये मामले सामने आये हैं। जाम्पा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा बलों के 14 जवान संक्रमित हुये हैं।उन्होंने बताया कि इनमें से पूर्वी सियांग से पांच तथा पूर्वी कामेंग, पश्चिम कामेंग और तवांग जिलों से तीन-तीन जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को को छोड़कर किसी में भी कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्हें कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया है।अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के अस्पतालों से 32 मरीजों को सफल इलाज के बाद छुट्टी दी गयी जिसके बाद प्रदेश में इससे उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर प्रदेश में 2,125 हो गयी है। उन्होंने बताया कि अरूणाचल प्रदेश में 996 मरीजों का उपचार चल रहा है और प्रदेश में इस वायरस के संक्रमण के कारण पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि एक अगस्त के बाद से प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,655 मामले सामने आये हैं जिनमें से 647 सुरक्षा बल के जवान हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअरुणाचल प्रदेशकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया