लाइव न्यूज़ :

वीडियो: एंबुलेंस न मिलने पर 6 साल के बच्चे ने पिता को ठेले से पहुंचाया अस्पताल, दावा- तय की 3 किलोमीटर की पैदल यात्रा

By आजाद खान | Updated: February 12, 2023 09:03 IST

जारी वीडियो में मां और बेटे दोनों को ठेले को खींचते हुए देखा गया है। ऐसे में वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा इसके जांच के आदेश दे दिए गए है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छह साल के बच्चे को अपने पिता को ठेले पर अस्पताल ले जाते हुए देखा गया है। दावा है कि बच्चा तीन किलीमीटर की दूरी तय कर मरीज को अस्पताल पहुंचाया है।

भोपाल: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक छह साल के बच्चे को ठेले में अपने पिता को अस्पताल ले जाते हुए देखा गया है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि एक लड़का एक मरीज को ठेले में सुला कर ले जा रहा है और उनके साथ एक औरत भी है। 

वीडियो में यह कहते हुए सुना गया है कि यहां अस्पताल में एक लाइन से कई एंबुलेंस खड़ी है लेकिन फिर भी इन्हें यह सुविधा नहीं मिल रही है। दावा है कि बच्चा अपने पिता को तीन किलोमीटर तक ऐसे ही ठेले से अस्पताल लाया है। ऐसे में इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक बच्चा जिसके उम्र को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह महज छह साल का है, एक मरीज को ठेले पर लाद कर अस्पताल ले जा रहा है। बच्चा शर्ट और नीली जींस पहने हुआ है और वह पीछे से ठेले को धक्का दे रहा है और मरीज को अस्पताल में ले जा रहा है। 

वीडियो में ठेले में एक औरत को भी देखा गया है जो ठेले के आगे है और वह उस और से ठेले को पकड़कर अस्पताल की ओर बढ़ रही है। वीडियो बनाने वाले द्वारा उसे यह कहते हुए सुना गया है कि यहां अस्पताल में लाइन से एंबुलेंस पड़ी है लेकिन फिर भी इनकी मदद नहीं हो रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना मध्य प्रदेश के सिंगरौली का जहां पर एक बच्चे द्वारा एक मरीज को ठेले पर अस्पताल ले जाते हुए देखा गया है। इसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि बच्चे की उम्र छह साल है और वह करीब तीन किलोमीटर तक पैदल चल कर अपने पिता का इलाज करवाने के लिए उन्हें अस्पताल में लाया है। 

दावा यह भी है कि इस परिवार ने अस्पताल में फोन कर एंबुलेंस की सेवा के लिए गुहार लगाई थी लेकिन उनके पास कोई भी एंबुलेंस नहीं आया था। ऐसे में करीब 20 मिनट तक इंतजार कर बच्चा अपने पिता को ठेले पर लेकर अस्पताल की ओर बढ़ गया था। 

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोchild
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप