लाइव न्यूज़ :

Noida Ki Taja Khabar: Coronavirus के कारण स्कूल में परीक्षा टली, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: March 3, 2020 13:59 IST

स्कूल की ओर से अभिभावकों को मंगलवार सुबह भेजे गए संदेश में कहा गया है कि ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ के चलते परीक्षाएं टाली गई हैं, हालांकि बोर्ड परीक्षाएं होंगी। जिला मजिस्ट्रेट बी.एन. सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नोएडा के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग का एक दल सुबह करीब पौने बारह बजे निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्दे लक्षण नजर आने के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि उनके कुछ अन्य संबंधियों को कहा गया है कि वे अपने घर में ही, पृथक रहें।

नोएडाः चीन में महामारी का रूप धारण कर चुके खतरनाक कोरोना वायरस ने अब नोएडा में भी दस्तक दे दी है। यहां के एक निजी स्कूल में मंगलवार को परीक्षाएं टाल दी गईं क्योंकि यहां पढ़ने वाले एक छात्र के पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

स्कूल की ओर से अभिभावकों को मंगलवार सुबह भेजे गए संदेश में कहा गया है कि ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ के चलते परीक्षाएं टाली गई हैं, हालांकि बोर्ड परीक्षाएं होंगी। जिला मजिस्ट्रेट बी.एन. सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नोएडा के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग का एक दल सुबह करीब पौने बारह बजे निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंचा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस बीच संक्रमित व्यक्ति के परिवार के कुछ सदस्यों में भी इसी तरह के लक्षण नजर आने के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि उनके कुछ अन्य संबंधियों को कहा गया है कि वे अपने घर में ही, पृथक रहें।

उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के लिए अकाउंटेंट का काम करने वाले मयूर विहार निवासी एक व्यक्ति और कुछ अन्य लोगों को जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है। संक्रमित व्यक्ति के अन्य करीबी लोगों का पता लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में इटली से लौटे दिल्ली निवासी व्यक्ति संक्रमित पाए गए थे।

उन्होंने आगरा में तीन दिन पहले एक पार्टी दी थी, जिसमें नोएडा के एक स्कूल के दो छात्रों सहित पांच लोग शामिल हुए थे। उक्त व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने के बाद उनकी पार्टी में शामिल होने वाले दो छात्रों सहित पांच लोगों को ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी के नमूने जांच के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल(एनसीडीसी) को भेज दिए हैं। इनकी रिपोर्ट आज शाम तक आने की संभावना है।

दोनों बच्चे उसी स्कूल के छात्र हैं जहां स्वास्थ्य विभाग का दल जांच के लिए पहुंचा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि पांचों संदिग्धों को पृथक किया गया है। उन्हें जिम्स के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां उनके स्वास्थ्य पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगाह रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि आज शाम तक सभी संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं या नहीं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचारयोगी आदित्यनाथचीनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब