लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: August 21, 2021 18:15 IST

Open in App

शनिवार को शाम छह बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं : दि34 दिल्ली सिसोदिया लीड मोदीमोदी ने केंद्रीय एजेंसियों को 15 लोगों के खिलाफ ‘फर्जी’ मामले दर्ज करने को कहा : सिसोदिया का आरोपनयी दिल्ली, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली पुलिस, सीबीआई और ईडी को 15 लोगों के नाम भेजे हैं तथा उनसे इन लोगों के खिलाफ ‘‘छापे मारने और फर्जी प्राथमिकियां दर्ज’’ करने और ‘‘अगले चुनावों से पहले उन्हें बर्बाद’’ करने को कहा है। प्रादे70 उप्र दूसरी लीड मिशन शक्ति सीतारमण जब अवसर मिलता तो परिणाम देने में कोई कमी नहीं करती महिलाएं : निर्मला सीतारमणलखनऊ, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्य में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ के तीसरे चरण की शुरुआत शनिवार को की। 'मिशन शक्ति' के तीसरे चरण का यह अभियान 31, दिसंबर 2021 तक चलेगा। दि11 अफगान भारतीय वापसीभारत ने काबुल से करीब 80 भारतीयों को निकालानयी दिल्ली,अफगानिस्तान की राजधानी में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय वायुसेना के सैन्य परिवहन विमान के जरिये शनिवार को काबुल से करीब 80 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया। इस घटनाक्रम से संबंधित लोगों ने यह जानकारी दी। दि30 कांग्रेस मनरेगा पिछले चार वर्षों के दौरान मनरेगा में हुआ 935 करोड़ रुपये का गबन: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार के तहत पिछले चार वर्षों के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में 935 करोड़ रुपये का गबन हुआ। प्रादे42 कश्मीर दूसरी लीड मुठभेड़ पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गएश्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। इनमें से एक आतंकवादी जून में भाजपा कार्यकर्ता राकेश पंडिता की हत्या में शामिल था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रादे72 महाराष्ट्र परमबीर वसूली लीड मामला महाराष्ट्र में परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली का एक और मामला दर्जमुंबई, मुंबई पुलिस ने महानगर के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ बिल्डर-होटल व्यवसायी की एक शिकायत के आधार पर जबरन वसूली का एक और मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दि7 वायरस लीड मामले देश में कोविड-19 के 34,457 नए मामले, 375 लोगों की मौतनयी दिल्ली, देश में कोविड-19 के 34,457 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 3,23,93,286 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गयी जो 151 दिनों में सबसे कम है। दि8 दिल्ली आत्महत्या मौत उच्चतम न्यायालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश करनेवाले व्यक्ति की अस्पताल में मौतनयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के बाहर एक महिला के साथ कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश करनेवाले 27 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दि32 दिल्ली रक्षाबंधन गुर्दा गुर्दे की बीमारी से पीड़ित बड़ी बहन को भाई ने दिया जीवनदाननयी दिल्ली, रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर एक भाई ने गुर्दे की बीमारी से पीड़ित अपनी बहन को गुर्दा दान करके जीवनदान दिया। दि16 दिल्ली बारिश लीड जलभरावदिल्ली में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, कई अंडरपास यातायात के लिए बंद किए गएनयी दिल्ली, दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश होने से मिंटो ब्रिज, राजघाट, कनॉट प्लेस और आईटीओ समेत कई स्थानों पर बहुत अधिक जलभराव हो गया तथा यातायात संबंधी समस्या आई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में 139 मिमी बारिश हुई, जो कम से कम 13 वर्षों में अगस्त माह में एक दिन के भीतर हुई सर्वाधिक वर्षा है। प्रादे25 पंजाब किसान प्रदर्शन जालंधर में दूसरे दिन किसानों के प्रदर्शन से ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावितचंडीगढ़, गन्ने की दाम में वृद्धि की मांग कर रहे किसानों ने शनिवार को जालंधर में रेल पटरियों और एक राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इससे ट्रेनों का परिचालन और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। अर्थ9 टीका जाइडसजायडस समूह के प्रबंध निदेशक ने कहा, सितंबर मध्य से अंत तक जायकोव-डी टीके की आपूर्ति शुरू होगी नयी दिल्ली, दवा कंपनी जायडस कैडिला ने शनिवार को कहा कि उसे सितंबर के मध्य से अंत तक अपने कोविड-19 टीके जायकोव-डी की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने बताया कि इस टीके की खुराक कीमत की घोषणा अगले एक या दो सप्ताह में करेगी। खेल12 खेल एथलेटिक्स विश्व लीड भारतभारत के अमित खत्री ने विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स में रजत जीता नैरोबी, भारत के अमित खत्री ने शनिवार को यहां विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरूषों की दस किलोमीटर पैदलचाल में रजत पदक जीत लिया। द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें: वि25 समुद्र गर्मी मूंगेकिस तरह मूंगों के चयनात्मक प्रजनन से प्रवाल-भित्तियों के गर्म समुद में रहने की क्षमता बढ़ सकती हैलिस्मोर (ऑस्ट्रेलिया), 21 अगस्त (द कन्वरसेशन) मूंगों या प्रवाल की एक पीढ़ी में चुनिंदा तरीके से प्रजनन कराने से वे अत्यंत तापमान का सामना करने में सक्षम हो सकते हैं। यह बात हमारे एक नये अध्ययन में सामने आई है। यह परिणाम दुनियाभर के समुद्रों में उन प्रवाल-भित्तियों या मूंगों की चट्टानों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है जिन्हें अधिक तापमान से खतरा होता है। वि12 वायरस ऑस्ट्रेलिया टीकाफाइजर का टीका 16 से 39 आयु वर्ग को लगाने की खबर स्वागत योग्यगीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया), प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को एलान किया कि फाइजर का टीका 30 अगस्त से 16 से 39 वर्ष की आयु वाले सभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लिए उपलब्ध होगा। वि11 वायरस प्रतिरक्षा तंत्रटीकाकरण के बावजूद संक्रमण की चपेट में आने वालों में करीब आधे लोग कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले एन आर्बर (अमेरिका), अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन और रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने 12-13 अगस्त, 2021 को आधिकारिक तौर पर सिफारिश की कि मध्यम एवं गंभीर रूप से कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को कोविड-19 टीके की तीसरी खुराक लेनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील