लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 56 नए मामले

By भाषा | Updated: September 21, 2021 11:11 IST

Open in App

ईटानगर, 21 सितंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 56 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,126 हो गई। वहीं, तिरप जिले में 101 वर्षीय एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 272 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी 410 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 67 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 53,444 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.74 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक 11.19 लाख से अधिक लोगों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 4,162 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। वहीं, राज्य में संक्रमण दर 1.34 प्रतिशत है।

तिरप जिले के देवमाली में नरोत्तम नगर के राम कृष्ण मिशन स्कूल (आरकेएमएस) के 22 छात्रों और कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद उसे निरुद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक राज्य में 10.91 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम