लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने बोला पंजाब सरकार पर हमला, कहा- खुद को अकाल तख्त से ऊपर समझने लगी है

By भाषा | Updated: October 13, 2019 05:35 IST

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर सिखों की सर्वोच्च पीठ अकाल तख्त की ‘‘प्रभुता को चुनौती’’ देने का आरोप लगाया क्योंकि उन्होंने 550 वां 'प्रकाश पर्व' समारोह मनाने के लिए सुल्तानपुर लोधी में समानंतर मंच तैयार करने का निर्णय लिया है।

Open in App

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती उत्सव के संयुक्त आयोजन के मुद्दे पर पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह इस कदर ‘‘अहंकार में अंधी हो गई है’’ कि खुद को अकाल तख्त से ‘‘ऊपर’’ मानने लगी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर सिखों की सर्वोच्च पीठ अकाल तख्त की ‘‘प्रभुता को चुनौती’’ देने का आरोप लगाया क्योंकि उन्होंने 550 वां 'प्रकाश पर्व' समारोह मनाने के लिए सुल्तानपुर लोधी में समानंतर मंच तैयार करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा, ‘आज ये (कांग्रेस) सरकार अहंकार में अंधी हो गई है कि ये खुद को अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी से ऊपर समझने लगी है। उनकी क्या मजबूरी है (अलग मंच बनाने के लिए) कि वे इतना नीचे गिर गए। अपनी जिम्मेदारियों को छोड़कर, आज राज्य में कानून व्यवस्था, सड़क संजाल की क्या स्थिति है। अपना काम छोड़र वो अपना मंच बनाने में लगे हैं।’’

बादल ने कहा, ‘‘अमरिंदर एसजीपीसी की जिम्मेदारी लेने के लिए इतने अधीर क्यों हैं?’’ भटिंडा की सांसद के बयान से एक दिन पहले पंजाब के मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) पर आरोप लगाया था कि वह राज्य सरकार को गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व का उत्सव मानने से रोकने की कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :हर्सिम्रत कौर बादलअमरिंदर सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील