लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 51,880 नए मामले, 891 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 4, 2021 23:23 IST

Open in App

मुंबई/बेंगलुरु, चार मई महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51,880 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 48,22,902 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इसी अवधि में कोविड-19 के 891 मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 71,742 तक पहुंच गई।

इसके मुताबिक, राज्य में मंगलवार को 65,934 मरीज ठीक हुए जोकि सामने आए नए मामलों की संख्या से अधिक रहे। महाराष्ट्र में अब तक कुल 41,07,092 लोग ठीक हो चुके हैं।

विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में संक्रमण मुक्त होने की दर 85.16 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.49 फीसदी है। वहीं, राज्य में फिलहाल 6,41,910 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच, मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,554 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,61,175 हो गई।

इसी अवधि में कोविड-19 के 62 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 13,434 तक पहुंच गई।

इस बीच, कर्नाटक में मंगलवार को संक्रमण के 44,631 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 16,90,934 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 292 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस घातक वायरस के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16,538 तक पहुंच गईं।

उन्होंने बताया कि कर्नाटक में 4,64,363 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 12,10,013 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में मंगलवार को 24,714 लोग ठीक हुए हैं।

कर्नाटक में मंगलवार को 1,53,707 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक टीके की 99.36 लाख खुराक लाभार्थियों को दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है