लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,041 और गुजरात में 353 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:25 IST

Open in App

बेंगलुरु/अहमदाबाद, 15 जून कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,041 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27.77 लाख हो गई जबकि 115 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल तादाद 33,148 तक पहुंच गई है। बेंगलुरु में दो महीने बाद संक्रमण के एक हजार से कम मामले सामने आए हैं।

वहीं, गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 353 नए मामले सामने आए हैं और चार रोगियों की मौत हुई है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 14,785 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 25,81,559 हो गई है। नए संक्रमितों की तुलना में ठीक हो चुके लोगों की संख्या अधिक रही।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 1,62,282 है। संक्रमण की दर 3.80 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.28 फीसद है।

गुजरात के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के 352 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8,21,078 हो गई जबकि चार रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 10,007 तक पहुंच गई है।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में 1,006 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 8,02,187 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 8,884 है। एक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में मंगलवार को 2,63,630 लोगों को टीके लगाए गए। अबतक कुल 2,08,21,654 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक