ठाणे में कोविड-19 के 503 नए मरीज, 37 लोगों की मौत

By भाषा | Published: June 17, 2021 09:53 AM2021-06-17T09:53:31+5:302021-06-17T09:53:31+5:30

503 new patients of Kovid-19 in Thane, 37 people died | ठाणे में कोविड-19 के 503 नए मरीज, 37 लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 503 नए मरीज, 37 लोगों की मौत

ठाणे, 17 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 503 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामलों की संख्या 5,26,476 पर पहुंच गयी। संक्रमण से 37 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10,390 हो गयी।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बुधवार को सामने आए। जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 1.97 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,14,163 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 2,445 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 503 new patients of Kovid-19 in Thane, 37 people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे