लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण: दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे घर से काम: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

By रुस्तम राणा | Updated: November 4, 2022 14:08 IST

शुक्रवार को दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। राज्य सरकार द्वारा राजधानी में प्राइमरी स्कूल कल से बंद कर दिए जाने का आदेश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगेराजधानी में प्राइमरी स्कूल भी कल से बंद कर दिए जाने का आदेश दिया गयादिल्ली की वायु गुणवत्ता आज 'गंभीर' रहेगी, 5 नवंबर के बाद से राहत मिलने का अनुमान

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को देखते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने आधे कर्मचारिओं को घर से काम करने का आदेश दिया है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। राजधानी में प्राइमरी स्कूल भी कल से बंद कर दिए जाने का आदेश दिया गया है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज 'गंभीर' रहेगी। हालांकि 5 नवंबर के बाद से जनता को इससे थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है। 

उधर, दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा है "दिल्ली और पंजाब में आप सरकारें पूरी तरह जिम्मेदार नहीं हैं। अब, दोषारोपण का समय नहीं है।" राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण संकट को संबोधित करते हुए, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार सम-विषम योजना को फिर से लागू करने पर विचार कर रही है।

वहीं दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए, भाजपा ने आरोप लगाया कि AAP के शासन में खेत में आग 34 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम केजरीवाल “दिल्ली के दुश्मन” थे।

आपको बता दें कि इससे पहले केजरीवाल सरकार के मंत्री ने बुधवार को दिल्ली में लोगों से घर से काम करने और वाहनों के प्रदूषण को कम करने के लिए साझा परिवहन का उपयोग करने की अपील की थी। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक “बहुत खराब” श्रेणी में आ चुका है। 

गोपाल राय ने कहा था, मैं लोगों से अपील करता हूं कि यदि संभव हो तो घर से काम करें और निजी वाहनों को बाहर निकालने से बचें। 50 फीसदी प्रदूषण वाहनों से होता है। राय ने यह भी कहा कि भाजपा को पराली जलाने के लिए किसानों को कोसना बंद करना चाहिए। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?