लाइव न्यूज़ :

बिहारः छपरा जंक्शन से बरामद 50 नरमुंड और कंकाल बरामद, तार अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े?

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2018 19:32 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नर कंकाल की खेप के साथ गिरफ्तार युवक संजय प्रसाद के पास से मिले विदेशी करेंसी और विदेशी सिम के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन तलाशने का निर्णय लिया है।

Open in App

बिहार के छपरा जंक्शन पर जीआरपी ने मंगलवार को डाउन बलिया-सियालदह एक्सप्रेस से 50 नरमुंड व कंकाल के साथ तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया था। नरकंकाल को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से लाया जा रहा था और उसे भूटान के रास्ते चीन ले जाने की योजना थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। अब इन नर कंकालों के तार अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ने की आशंका है। 

बताया जाता है कि नरकंकालों का उपयोग यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाओं के बनाने में किया जाता है। चिकित्सकों का कहना है कि नरकंकालों का चूरन बनाकर उससे दवाएं बनायी जाती हैं। बड़े शहरों में दवाएं महंगी कीमत पर बिकती हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नर कंकाल की खेप के साथ गिरफ्तार युवक संजय प्रसाद के पास से मिले विदेशी करेंसी और विदेशी सिम के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन तलाशने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुलिस की एक टीम भूटान-नेपाल भी जाएगी। मानव कंकाल को तस्करी कर ले जा रहे युवक को छपरा जंक्शन के पूछताछ कार्यालय के समीप मुख्य प्रवेश द्वार पर जीआरपी छपरा ने गिरफ्तार किया था। 

युवक के पास बैग की तलाशी के क्रम में 16 नरमुंड 34 बड़ी हड्डियां बरामद हुई थी। युवक की तलाशी में भूटान देश की विदेशी मुद्रा, कई बैंको के एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बिहार के मोतिहारी और बंगाल के जलपाईगुडी के पते पर अलग-अलग दो मतदाता पहचान पत्र के साथ नगद रुपये बरामद किया गया। 

इस संबंध में राजकीय रेल पुलिस सोनपुर के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद तनवीर ने बताया कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी की निगरानी के लिए ट्रेनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी तलाशी क्रम में ट्रेन संख्या 13106 बलिया सियालदह डाउन एक्सप्रेस के आने के बाद रेल थानाध्यक्ष छपरा के नेतृत्व में सर्च ली गई। 

इसके बाद पुलिस को जंक्शन के पूछताछ काउंटर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने खड़े मोतिहारी जिला के दुधियावां गांव निवासी बाबू लाल साह के पुत्र संजय प्रसाद (29 वर्षीय) पर कुछ शक हुआ। जब उसके सामान की जांच की गई तो उसमें से 16 नरमुंड और 34 नर कंकाल मिले, जिसे पुलिस ने जब्त करते हुए संजय को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि नर कंकाल के अलावा बीस और दस मूल्य का भूटानी मुद्रा की बरामदगी से यह साबित होती है कि विदेश में व्यावसायिक कारणों से गिरफ्तार तस्कर का आना जाना है क्योंकि भूटानी मुद्रा और नेपाली मोबाइल सिम बरामद हुआ है। इससे पहले नरकंकाल मामले में जांच जारी है। मामले की तह तक जाने के लिए डीएसपी के साथ रेल पुलिस की टीम नेपाल और भूटान जाकर पूछताछ करेगी। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील