लाइव न्यूज़ :

इन 5 राज्यों ने पहले की अपेक्षा इस साल मनरेगा के तहत किया ज्यादा पैसा खर्च, बेरोजगारों को दिया सहारा

By रुस्तम राणा | Updated: February 21, 2022 14:39 IST

मनरेगा के तहत इस साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा राज्य ने कोविड महामारी से पूर्व की अपेक्षा इस बार जमकर पैसा खर्च किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल ने 2019-20 में खर्च किए 7,480 करोड़ रुपयेइस साल बिहार ने मनरेगा के तहत किए 5,771 करोड़ रुपये खर्च

नई दिल्ली: कोविड महामारी के दौरान कई लोग बेरोजगार हुए, कई प्रवासी मजदूरों को शहर छोड़कर अपने राज्यों और घरों में वापस लौटना पड़ा। इससे न केवल बेरोजगारी दर बढ़ी, बल्कि लोगों की आय का साधन भी छिन गया। इसी कारण पांच राज्यों में नौकरियों की मांग बढ़ी। ऐसे में इन पांच राज्यों ने इस साल महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कोविड महामारी से पूर्व की तुलना में अधिक पैसा खर्च किया है। 

हर ग्रामीण परिवार को सालाना कम से कम 100 दिन का काम

मनरेगा दुनिया की सबसे बड़ी गारंटीकृत रोजगार योजना है, जिसके तहत हर ग्रामीण परिवार को सालाना कम से कम 100 दिन का काम प्रदान किया जाता है। आंकड़ों के मुताबिक मनरेगा को इस वर्ष 73,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे और इस योजना के तहत 94,994 करोड़ रुपये पहले ही खर्च किए जा चुके हैं।

पश्चिम बंगाल ने 2019-20 में खर्च किए 7,480 करोड़ रुपये

मनरेगा के तहत इस साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा राज्य ने कोविड महामारी से पूर्व की अपेक्षा इस बार जमकर पैसा खर्च किया है। पश्चिम बंगाल ने जहां 2019-20 में 7,480 करोड़ रुपये खर्च किए थे, तो इस साल राज्य ने 10,118 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वहीं तमिलनाडु ने 2019-20 में 5,621 करोड़ रुपये की तुलना में इस साल 8,961 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

मध्य प्रदेश ने पिछले बार की अपेक्षा 32 फीसदी धन मनरेगा में खर्च किया है। इस राज्य ने मनरेगा के तहत 2019-20 में 4,949 करोड़ रुपये खर्च किए थे और इस साल उसने अब तक 7,354 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

इस साल बिहार ने मनरेगा के तहत किए 5,771 करोड़ रुपये खर्च

बिहार ने 2019-20 में 3,371 करोड़ की तुलना में इस साल मनरेगा योजना के तहत 5,771 करोड़ खर्च किए। यह वही राज्य हैं जहां कोविड के दौरान सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर लौटे थे। ओडिशा ने 2019-20 में 2,836 करोड़ की तुलना में इस साल 5,375 करोड़ खर्च किए हैं।

टॅग्स :Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Schemeपश्चिम बंगालमध्य प्रदेशओड़िसाOdishaTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"