लॉकडाउन के बीच फंसे थे 5 पाकिस्तानी, भारत ने अटारी-वाघा बॉर्डर से भेजा वापस

By भाषा | Published: March 29, 2020 08:44 PM2020-03-29T20:44:04+5:302020-03-29T20:44:04+5:30

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये ने भारत ने अपनी अंतररराष्ट्रीय सीमाओं को बंद करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी इस महीने के शुरू में रोक लगा दी थी।

5 Pakistani nationals cross over from India via Attari-Wagah border amid COVID-19 lockdown | लॉकडाउन के बीच फंसे थे 5 पाकिस्तानी, भारत ने अटारी-वाघा बॉर्डर से भेजा वापस

लॉकडाउन के बीच फंसे थे 5 पाकिस्तानी, भारत ने अटारी-वाघा बॉर्डर से भेजा वापस

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते सीमा बंद होने के कारण में फंसे पांच पाकिस्तानी नागरिक रविवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते अपने वतन लौट गए।

पाकिस्तानी उच्चायोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिक चौधरी मुहम्मद अशफाक, निगहत मुख्तार, यासिर मुख्तार, मुहम्मद खालिद और चौधरी मुहम्मद आसिफ, चिकित्सा वीजा पर भारत आए थे और यात्रा पाबंदियों की वजह से दिल्ली और नोएडा में फंस गए थे। उन्होंने कहा कि सभी पांचों व्यक्ति अटारी-वाघा सीमा के रास्ते सफलतापूर्वक पाकिस्तान पहुंच गए।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये ने भारत ने अपनी अंतररराष्ट्रीय सीमाओं को बंद करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी इस महीने के शुरू में रोक लगा दी थी।

इससे पहले भी 20 मार्च को 12 साल के एक बच्चे समेत चार पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते वापस पाकिस्तान भेजा गया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी दूतावास अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिये भारतीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। भारत में फिलहाल कितने पाकिस्तानी नागरिक फंसे हुए हैं, इसका सटीक आंकड़ा अभी नहीं मिला है।

Web Title: 5 Pakistani nationals cross over from India via Attari-Wagah border amid COVID-19 lockdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे