लाइव न्यूज़ :

पंजाबः भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर BSF ने मार गिराए पांच घुसपैठिए

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 22, 2020 11:41 IST

BSF की 103 बटालियन के सैनिकों ने पंजाब के तरन तारन जिले से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन करने वाले घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि को देखा। इसके बाद जवानों ने घुसपैठियों को रुकने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर पर शनिवार को घुसपैठियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर फायरिंग कर दी।जवानों की जवाबी कार्रवाई में पांच घुसपैठियों को गोली मारी गई है।

चंडीगढ़ः पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर पर शनिवार को घुसपैठियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवानों की जवाबी कार्रवाई में पांच घुसपैठियों को गोली मारी गई है। बीएसएफ पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन संदिग्धों की क्या मंशा रही है?

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, BSF की 103 बटालियन के सैनिकों ने पंजाब के तरन तारन जिले से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन करने वाले घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि को देखा। इसके बाद जवानों ने घुसपैठियों को रुकने के लिए कहा। इसी बीच उन्होंने BSF सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की है, इस कार्रवाई में 5 घुसपैठियों को गोली मारी है। यह जानकारी बीएसएफ की ओर से दी गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई का कहना है कि बीएसएफ के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब डल सीमा चौकी पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं जिसके बाद उन्होंने तड़के करीब 4:45 बजे गोलियां चलाईं। शव बरामद किए गए हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिज रोड इलाके से दिल्ली पुलिस ने कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति को आईईडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद शुक्रवार की रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, ‘‘धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड पर संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।’’ 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है