लाइव न्यूज़ :

निजामुद्दीन मरकज मामले की जांच करने वाले दिल्ली पुलिस क्राइम बांच के 5 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

By निखिल वर्मा | Updated: May 9, 2020 06:48 IST

लॉकडाउन के दौरान निजामुद्दीन इलाके में मार्च महीने में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Open in App
ठळक मुद्देक्राइम ब्रांच ने दोबारा मौलाना साद को कोरोना वायरस टेस्ट एम्स या किसी सरकारी संस्थान से कराने के लिए कहा हैक्राइम ब्रांच मौलाना साद से बिना सरकारी टेस्ट रिपोर्ट सीधे तौर पर पूछताछ नहीं करेगी।

निजामुद्दीन मरकज मामले में तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ जांच में जुटी क्राइम बांच के पांच पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। मौलाना साद के खिलाफ अब आगे की जांच क्राइम ब्रांच की दूसरी यूनिट के सदस्य करेंगे। जांच टीम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि क्राइम ब्रांच की दूसरी यूनिट के कुछ सदस्यों को जोड़ा गया है। पूरी सतर्कता के साथ इस मामले की तहकीकात आगे बढ़ रही है।

जिन पांच पुलिसकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया हैं उन्हें हरियाणा के झज्जर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। इनका इलाज पहले दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर हो रहा था। इनके अलावा जांच टीम के 10 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है।  क्राइम ब्रांच के सदस्यों को साफ तौर पर हिदायत दी गई है कि वे पीपीई किट से लैस होकर पूरी सावधानी के साथ ही किसी जगह पर छापेमारी करें। पूछताछ के दौरान भी आवश्यक एहतियात का पूरा ख्याल रखें, जिससे अन्य किसी को संक्रमण होने की आशंका न रहे।

चार दिन पहले दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के बेटे से दो घंटे तक पूछताछ की है। यह पूछताछ क्राइम ब्रांच के ऑफिस में हुई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मरकज बिल्डिंग में आने जाने वालों की व्यवस्था करने वाले 20 लोगों की जानकारी ली है। 

हिन्दुस्तान में छपी खबर के अनुसार दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने निजामुद्दीन मरकज मामले में 31 मार्च को मौलान साद समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल कई लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो जाने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) शामिल की गयी। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले कुछ विदेशियों के खिलाफ वीजा नियमों के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया गया है। निजामुद्दीन में मार्च महीने हुए इज्तिमे में कम से कम 9000 लोगों ने हिस्सा लिया था। वे बाद में देश के अलग अलग हिस्सों में चले गए। इसके चलते कई जगहों पर वायरस का प्रसार हुआ।

टॅग्स :तबलीगी जमातनिज़ामुद्दिनदिल्लीदिल्ली पुलिसकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष