लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 48,786 नए मामले, 1005 और लोगों ने गंवाई जान

By भाषा | Updated: July 1, 2021 11:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई भारत में एक दिन में कोविड-19 के 48,786 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,11,634 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,005 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,99,459 हो गई।

मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह सात बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 33.57 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,23,257 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.72 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 प्रतिशत हो गई है। अभी तक कुल 41,20,21,494 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,21,450 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.54 प्रतिशत है। यह पिछले 24 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम ही है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.64 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 49वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,94,88,918 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 1,005 लोगों की मौत हुई, उनमें से उत्तराखंड के 221 लोग, केरल के 142 लोग, महाराष्ट्र के 141 लोग, तमिलनाडु के 113 लोग और कर्नाटक के 111 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 3,99,459 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,21,945 लोग, कर्नाटक के 35,040 लोग, तमिलनाडु के 32,619 लोग, दिल्ली के 24,977 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,591 लोग, पश्चिम बंगाल के 17,708 लोग और पंजाब के 16,052 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित