लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 482 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:16 IST

Open in App

हैदराबाद, 11 अगस्त तेलंगाना में बुधवार को कोविड-19 के 482 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक कुल 6.50 लाख लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, दो और मरीजों की मौत होने से राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 3,833 तक पहुंच गई है।राज्य सरकार द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के सबसे अधिक 82 मामले बृहद हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र में आए जबकि करीमनगर में 61 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

सरकार के मुताबिक इस समय तेलंगाना में 8,137 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अबतक संक्रमित पाए गए 6,50,835 मरीजों में से 6,38,865 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जिनमें से 455 मरीजों ने गत 24 घंटे में महामारी को मात दी।

बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान करीब 88 हजार नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 98.16 प्रतिशत और मृत्युदर 0.58 प्रतिशत है।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक अलग विज्ञप्ति में बताया गया कि तेलंगाना में अबतक 1.17 करोड़ लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है जबकि 40 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है