5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे  48,000 TSRTC कर्मचारी, कोई मांग स्वीकार नहीं

By भाषा | Published: November 25, 2019 06:52 PM2019-11-25T18:52:24+5:302019-11-25T18:52:24+5:30

टीएसआरटीसी कर्मचारी संगठनों के संयुक्त कार्य समिति के नेता अश्वत्थामा रेड्डी ने कहा कि हड़ताल खत्म करने का निर्णय निगम का कथित निजीकरण करने की कोशिशों को रोकने के लिए किया गया। टीएसआरटीसी के करीब 48,000 कर्मचारी पांच अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।

48,000 TSRTC employees on indefinite strike since 5 October, no demand accepted | 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे  48,000 TSRTC कर्मचारी, कोई मांग स्वीकार नहीं

हालांकि, न तो टीएसआरटीसी प्रबंधन और न ही राज्य सरकार ने कर्मचारियों की किसी भी मांग को स्वीकार किया।

Highlightsतेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम-संयुक्त कार्रवाई समिति (TSRTC-JAC) ने हड़ताल को बंद कर दिया है ।वे निगम का राज्य परिवहन विभाग में विलय करने सहित कई मांग कर रहे थे।

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की करीब दो महीने पुरानी हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई। कर्मचारी संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

टीएसआरटीसी कर्मचारी संगठनों के संयुक्त कार्य समिति के नेता अश्वत्थामा रेड्डी ने कहा कि हड़ताल खत्म करने का निर्णय निगम का कथित निजीकरण करने की कोशिशों को रोकने के लिए किया गया। टीएसआरटीसी के करीब 48,000 कर्मचारी पांच अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम-संयुक्त कार्रवाई समिति (TSRTC-JAC) ने हड़ताल को बंद कर दिया है और कर्मचारियों को वापस सेवाओं में शामिल होने के लिए कहा है। TSRTC कर्मचारी राज्य सरकार के साथ TSRTC के विलय की मांग करते हुए 5 अक्टूबर से हड़ताल और विरोध प्रदर्शन पर हैं

वे निगम का राज्य परिवहन विभाग में विलय करने सहित कई मांग कर रहे थे। हालांकि, न तो टीएसआरटीसी प्रबंधन और न ही राज्य सरकार ने कर्मचारियों की किसी भी मांग को स्वीकार किया।

Web Title: 48,000 TSRTC employees on indefinite strike since 5 October, no demand accepted

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे