लाइव न्यूज़ :

एक साल में विमानों में तकनीकी खराबी के 478 मामले आए सामने, सरकार ने कहा- 21 मामलों में जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

By भाषा | Updated: July 28, 2022 18:02 IST

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि 2021-22 में निगरानी, मौके पर जांच और रात के समय की गयी निगरानी के दौरान पाये गये उल्लंघनों के आधार पर डीजीसीए ने उल्लंघनों के 21 मामलों में जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है...

Open in App
ठळक मुद्देसौगत राय के प्रश्न के लिखित उत्तर में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ये जानकारी दी।सिंधिया ने कहा, यात्रियों एवं विमानों की सुरक्षा के लिए डीजीसीए का एक निर्धारित निगरानी तंत्र है।

नयी दिल्लीः सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले वर्ष एक जुलाई से इस साल 30 जून तक विमानों में तकनीकी खराबी के कुल 478 मामलों की सूचना मिली है।

सौगत राय के प्रश्न के लिखित उत्तर में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विमानों के परिचालन के दौरान उनके पुर्जों या उपकरणों में खराबी के कारण तकनीकी कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है।

उन्होंने कहा कि एक जुलाई, 2021 से 30 जून, 2022 तक विमानों में तकनीकी खराबी के कुल 478 मामलों की सूचना मिली है। मंत्री ने कहा कि यात्रियों एवं विमानों की सुरक्षा के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) का एक निर्धारित निगरानी तंत्र है।

उन्होंने यह भी बताया कि 2021-22 में निगरानी, मौके पर जांच और रात के समय की गयी निगरानी के दौरान पाये गये उल्लंघनों के आधार पर डीजीसीए ने उल्लंघनों के 21 मामलों में जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है जिनमें लाइसेंस रद्द करना, कर्मी को पद से हटाना और चेतावनी पत्र जारी करना आदि शामिल है। 

टॅग्स :Jyotiraditya ScindiaLok Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर