लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 4,545 नए मामले सामने आए, 23 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 10, 2021 20:57 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 जनवरी केरल में रविवार को कोविड -19 के 4,545 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 8,11,148 तक पहुंच गई। वहीं, इसी अवधि में 23 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 3,302 हो गई।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 45,695 नमूनों की जांच की गई।

उन्होंने कहा, '' राज्य में अब तक 84,51,897 नमूनों का परीक्षण किया गया है। ब्रिटेन से हाल ही में राज्य लौटे तीन और लोगों में रविवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद इस देश से आए 53 लोगों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से छह में कोरोना वायरस के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है।''

इस बीच, राज्य में रविवार को 4,659 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अब तक राज्य में 7,43,467 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में वर्तमान में 64,179 लोगों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारत अधिक खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन