लाइव न्यूज़ :

कोरोना से राहत! दिल्ली में 5 अप्रैल के बाद पहली बार 5 हजार से कम नए केस, संक्रमण दर 9 फीसदी से कम

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:45 IST

Coronavirus Delhi: दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर घटकर अब 9 प्रतिशत से कम हो गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार सोमवार को राजधानी में कोरोना के 4524 नए मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना के 4524 नए मामले सामने आए, मृतकों का ग्राफ अब भी चिंताजनकदिल्ली में और 340 मरीजों की मौत हो गई है, कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 21,846 हो चुकी हैपिछले 24 घंटे में दिल्ली में 10,918 मरीज ठीक हुए, एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 56,000 है

नयी दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों और गिरावट दर्ज की गई है। देश की राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 4524 नए मामले सामने आए, जोकि पांच अप्रैल के बाद से एक दिन में सबसे कम नए मामले हैं। पांच अप्रैल को संक्रमण के 3,548 नए मामले दर्ज किए गए थे। 

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से 340 मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर गिरकर 8.42 प्रतिशत रही। दिल्ली में कोविड के हालात में सुधार हुआ है और पिछले कुछ दिनों में धीरे-धीरे संक्रमण की दर और नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। 

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन की अवधि एक और सप्ताह बढ़ाकर 24 मई तक विस्तार दिए जाने की रविवार को घोषणा की थी और कहा था कि संक्रमण से निपटने में अभी तक मिली सफलता पर अभी ढील देकर पानी नहीं फेरा जा सकता। 

बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण दर गिरकर 8.42 प्रतिशत रही है, जोकि नौ अप्रैल के बाद से सबसे कम दर्ज की गई है। नौ अप्रैल को संक्रमण दर 7.8 प्रतिशत थी। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 53,756 नमूनों की जांच की गई, जोकि पिछले दिनों हुए नमूनों की जांच से अपेक्षाकृत कम संख्या रही।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतJEE Main 2026 Result Declared: मीरा कृष्णा आर एस, सूर्यथेजस एस, गौरी शंकर वी और सार्थक अग्रवाल स्कोर 100 परसेंटाइल

भारत'जनता ने तिरस्कृत किया, इस्तीफा दें', रवि शंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला...

भारतममता बनर्जी लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही हैं, मदन राठौड़ बोले...

भारतमध्यप्रदेश: फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर

भारतपंकज सिंह का विपक्ष पर हमला, 'हारते ही EVM और चुनाव आयोग पर सवाल'