लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 44,111 नए मामले, संक्रमण से 738 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 3, 2021 11:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,111 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,02,362 हो गयी और इस दौरान संक्रमण से 738 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,01,050 हो गयी है जो 86 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़े के अनुसार 97 दिन बाद देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या पांच लाख से कम 4,95,533 दर्ज की गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.62 प्रतिशत है। कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 97.06 प्रतिशत हो गयी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मामलों में 14,104 की कमी आयी है। बृहस्पतिवार को 18,76,036 नमूनों की जांच की गयी। देश में अब तक 41,64,16,463 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत है। यह लगातार 26वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार लगातार 51वें दिन संक्रमितों की तुलना में रोग से स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है। देश में 2,96,05,779 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि मृत्यु दर1.31 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की अब तक 34.46 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में जिन 738 लोगों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के 156 लोग, केरल के 146 लोग, तमिलनाडु के 97 लोग और कर्नाटक के 88 मरीज शामिल थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक संक्रमण से कुल 4,01,050 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के 1,22,353, कर्नाटक के 35,222, तमिलनाडु के 32,818, दिल्ली के 24,983, उत्तर प्रदेश के 22,616, पश्चिम बंगाल के 17,758 और पंजाब के 16,086 मरीज शामिल थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह