लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 42,618 नए मामले, 330 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 4, 2021 10:44 IST

Open in App

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,618 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,29,45,907 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,05,681 पर पहुंच गयी। उपचाराधीन मामलों में लगातार चौथे दिन वृद्धि दर्ज की गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 330 और मरीजों के जान गंवाने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 4,40,225 पर पहुंच गयी। मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,903 की वृद्धि हुई। उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.23 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.43 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.63 प्रतिशत है। पिछले 71 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब OTT प्लेटफॉर्म पर तंबाकू विरोधी चेतावनी दिखाना जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए नियम

भारतMonkeypox: मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किए दिशा-निर्देश

भारतगृह मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल देशों में काम करने वाले मानवाधिकार एनजीओ का एफसीआरए लाइसेंस रद्द किया

भारतमहाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर ने सांसद नवनीत राणा की गिरफ्तारी का ब्योरा मांगा, हनुमान चालीसा विवाद के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

भारतजहांगीरपुरी हिंसा: CJI को पत्र लिख मामले पर स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?