लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के 425 नए मामले, एक की मौत

By भाषा | Updated: March 16, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 425 नए मरीजों की पुष्टि हुई और एक संक्रमित की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि शहर में कुल मामले 6,44,489 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 10,945 पहुंच गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.61 फीसदी है।

सोमवार को 368 नए मामले आए थे जबकि रविवार को 400 से अधिक मामले आए थे।

दिल्ली में फरवरी में दैनिक मामलों में कमी आनी शुरू हो गई थी और पिछले महीने एक दिन में सबसे ज्यादा 256 मामले आए थे।

दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 2488 हो गई है जो सोमवार को 2321 थी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों का कहना है कि अचानक से मामले बढ़ने की वजह लोगों का बेपरवाह हो जाना और कोविड-19 से बचावों के उपायों का पालन नहीं करना है।

बुलेटिन में बताया गया है कि रविवार को 70,049 नमूनों की जांच की गई थी।

उसमें बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में अबतक 6.31 लाख से अधिक मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए