लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 423 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,32,320 हुई

By भाषा | Updated: November 23, 2021 16:32 IST

Open in App

आइजोल, 23 नवंबर मिजोरम में कोविड-19 के 423 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,32,320 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को कल की अपेक्षा संक्रमण के 211 ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, एक दिन में 454 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। वहीं, संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 479 बनी हुई है।

संक्रमण के सबसे ज्यादा 174 मामले आइजोल जिले से सामने आए हैं। इसके बाद लुंगलेई से 67, चम्फई से 38 मामले सामने आए। मिजोरम में अब 4,715 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,27,126 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि 7.11 लाख से ज्यादा लोगों को अब तक टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 5.49 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos