महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,196 नये मामले, 104 मरीजों की मौत

By भाषा | Published: August 31, 2021 09:37 PM2021-08-31T21:37:48+5:302021-08-31T21:37:48+5:30

4,196 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 104 patients died | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,196 नये मामले, 104 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,196 नये मामले, 104 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 4,196 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 64,64,876 हो गयी जबकि 104 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,37,313 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 4,688 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 62,72,800 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 51,238 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.03 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है। आठ जिलों जालना, हिंगोली, परभणी, अकोला, वर्धा, भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर के अलावा जलगांव, परभणी, नांदेड़, अकोला और अमरावती के पांच नगर निगमों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। राज्य के अहमदनगर जिले में मंगलवार को सर्वाधिक 780 नये मामले सामने आए, उसके बाद पुणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 579 नये मामले दर्ज किए गए। पुणे जिले में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के सर्वाधिक 24 मरीजों की मौत हुई। राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 323 नये मामले सामने आए जबकि एक मरीज की मौत हुई। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान 1,64,059 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। राज्य में अब तक 5,39,76,886 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 4,196 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 104 patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Health Department