लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस के 41 नए मामले, 9,915 लोगों का टीकाकरण हुआ

By भाषा | Updated: February 7, 2021 09:48 IST

Open in App

रांची, सात फरवरी झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,18,979 हो गयी। वहीं, राज्य में कोविड-19 के खिलाफ प्रारंभ किये गये टीकाकरण अभियान के तहत चौबीस घंटों में कुल 9,915 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस के कारण किसी की मौत नहीं हुई और कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,077 पर स्थिर रही।

इसके अलावा, इस अवधि में संक्रमण के 41 नए मामले दर्ज किये गये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,18,979 हो गयी है। इनमें से अब तक 1,17,474 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 428 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

बीते 24 घंटों में कुल 9467 नमूनों की जांच की गयी थी जिनमें से 41 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 25, दुमका में सात एवं पूर्वी सिंहभूम में छह लोग संक्रमित पाये गये।

राज्य में टीकाकरण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ 16 जनवरी से प्रारंभ टीकाकरण अभियान के तहत राज्य में शनिवार को 9,915 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाये गये। हालांकि लक्ष्य कुल 23,692 लोगों के टीकाकरण का था लेकिन लगभग 42 प्रतिशत लोगों ने ही टीके लगवाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब