लाइव न्यूज़ :

नहीं थम रही मेघालय में हिंसा,  400 प्रदर्शनकारियों ने CRPF कैंप पर की पत्थरबाजी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 4, 2018 16:17 IST

मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, 'समस्या एक खास इलाके में एक खास मुद्दे को लेकर हुई। दो समुदाय इसमें शामिल थे, लेकिन यह सांप्रदायिक प्रवृति की चीज नहीं थी।'

Open in App

शिलांग, 04 जूनः मेघालय की राजधानी शिलांग में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार देर रात 400 प्रदर्शनकारियों ने सीआरपीएफ कैंप पर जमकर पत्थरबाजी की। यह पत्थरबाजी कर्फ्यू में ढील दिए जाने के बाद की गई, जिसके बाद सोमवार को आईजी सीआरपीएफ प्रकाश डी ने कहा, 'हम आमजन से अपील करते हैं कि वे कानून को अपने हाथ में न लें और बातचीत से मुद्दे का हल निकालें।'

इससे पहले शिलांग के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू में ढील दी गई। इस बीच, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा कि गुरूवार को भड़की हिंसा स्थानीय मुद्दे की वजह से हुई थी और यह सांप्रदायिक प्रकृति की हिंसा नहीं थी। पंजाबी लाइन में रहने वाले लोगों और खासी समुदाय से संबंध रखने वाले सरकारी बस कर्मियों के बीच हुई झड़पों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल के नेताओं की एक टीम दिल्ली से यहां पहुंची। 

अधिकारियों ने बताया था कि पूर्वी खासी हिल्स जिले के अधिकारियों ने रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक कर्फ्यू में ढील दी ताकि गिरजाघर जाने वाले लोग रविवार की प्रार्थना में हिस्सा ले सके।

संगमा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, 'समस्या एक खास इलाके में एक खास मुद्दे को लेकर हुई। दो समुदाय इसमें शामिल थे, लेकिन यह सांप्रदायिक प्रवृति की चीज नहीं थी। निहित स्वार्थ वाले संगठनों और राज्य से बाहर की मीडिया के एक हिस्से ने शिलांग में हुई झड़पों को सांप्रदायिक रंग दिया।' 

सीएम संगमा ने कहा कि हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए ज्यादातर लोग पूर्वी खासी हिल्स जिले से बाहर के थे। शिलांग पूर्वी खासी हिल्स जिले में ही है। उन्होंने कहा कि हिंसा का वित्तपोषण कर रहे लोगों का पता लगाया जा रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है