लाइव न्यूज़ :

ठाणे में 40 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग के साथ किया बलात्कार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 14:11 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 18 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना भिवंडी तालुका की है और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के माता-पिता पड़ोसी पालघर जिले में ईंट के भट्ठे में काम करते थे और उनके एक परिचित किशोरी को घरेलू काम में मदद कराने के लिए भिवंडी ले गए थे।

आरोपी ने रविवार को उसके परिचित के घर पहुंचकर, उनसे कहा कि वह उसे मोटरसाइकिल पर उसके परिवार के पास ले जाएगा। किशोरी, आरोपी को पहले से जानती थी। अनगांव के पास पहुंचते ही आरोपी लड़की को एक ‘लॉज’ में ले गया और वहां कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि लड़की के शोर-मचाने पर उसने उसके साथ मारपीट की और किसी को घटना की जानकरी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी ने ही किशोरी को उसके माता-पिता के घर छोड़ा। किशोरी ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी और उन्होंने एक गैर सरकारी संगठन की मदद से मंगलवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहित की संबंधित धाराओं, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को भिवंडी के बाल आश्रय गृह भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब