लाइव न्यूज़ :

देश में एक दिन में सामने आए कोविड-19 के 39,097 नये मामले, 546 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 24, 2021 10:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई देश में शनिवार को कोविड-19 के 39,097 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,13,32,159 हो गए हैं जबकि 546 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या 4,20,016 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 4,08,977 हो गई है जो कुल मामलों का 1.34 प्रतिशत है जबकि बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है। एक दिन में उपचाराधीन मामलों में 3,464 मरीज बढ़ गए हैं।

इसके अलावा, कोविड-19 की जांच के लिए शुक्रवार को 16,31,266 जांचें की गईं जिसके बाद देश में अब तक कुल 45,45,70,811 नमूनों की जांच की जा चुकी है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.40 प्रतिशत दर्ज की गई है। यह दर 33 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम दर्ज की जा रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.22 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंकड़ों में बताया गया कि बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,05,03,166 हो गई है जबिक इससे मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

देश में कोविड-19 टीके की अब तक 42.78 खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देश में पिछले 24 घंटों में जिन 546 मरीजों की मौत हुई है उनमें से सर्वाधिक 167 महाराष्ट्र से और 132 केरल से थे।

देश में अब तक 4,20,016 मरीजों की इस बीमारी के चलते मौत हुई है जिनमें 1,31,205, कर्नाटक में 36,323, तमिलनाडु में 33,862, दिल्ली में 25,041, उत्तर प्रदेश में 22,748 और पश्चिम बंगाल में 18,056 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 70 प्रतिशत से ज्यादा मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम