लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पांच पुलिस महानिरीक्षक सहित 38 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

By भाषा | Updated: July 5, 2019 17:25 IST

जोधपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ को महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय जयपुर, विनीता ठाकुर पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज, भूपेन्द्र साहू को महानिरीक्षक पुलिस मानवाधिकार, पुलिस मुख्यालय जयपुर, डा बी एल मीणा को महानिरीक्षक पुलिस, गृह रक्षा जयपुर, प्रफुल्ल कुमार को पुलिस आयुक्त जोधपुर के पद पर लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाड़मेर, जालौर, सीकर, प्रतापगढ, टोंक, डूंगरपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, बांसवाडा और जयपुर ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक बदले गये हैं। सीकर के पुलिस अधीक्षक डा अमन दीप सिंह कपूर को पुलिस उपायुक्त (क्राइम) जयपुर आयुक्तालय के पद पर लगाया गया है।

राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी करके शुक्रवार को राज्य में पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित भारतीय पुलिस सेवा के 38 अधिकारियों के स्थानान्तरण/ पदस्थापन किये।

कार्मिक विभाग की ओर जारी आदेशानुसार पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे अनिल पालीवाल को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एटीएस व एसओजी जयपुर) के पद पर लगाया गया है। जोधपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ को महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय जयपुर, विनीता ठाकुर पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज, रुपिन्दर सिंह को महानिरीक्षक इन्टेजिलेन्स—प्रथम जयपुर, भूपेन्द्र साहू को महानिरीक्षक पुलिस मानवाधिकार, पुलिस मुख्यालय जयपुर, डा बी एल मीणा को महानिरीक्षक पुलिस, गृह रक्षा जयपुर, प्रफुल्ल कुमार को पुलिस आयुक्त जोधपुर के पद पर लगाया गया है।

इसी तरह जोस मोहन को उपमहानिरीक्षक बीकानेर रेंज, हिंगलाजदान को उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर, लक्ष्मण गौड को उपमहानिरीक्षक भरतपुर रेंज, प्रसन्न कुमार खमेसरा को उप महानिरीक्षक सीआईडी (क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय जयपुर), किशन सहाय मीणा को उपमहानिरीक्षक सीआईडी (क्राइम बांच) जयपुर, सीकर के पुलिस अधीक्षक डा अमन दीप सिंह कपूर को पुलिस उपायुक्त (क्राइम) जयपुर आयुक्तालय के पद पर लगाया गया है। वहीं भीलवाडा, नागौर, बाड़मेर, जालौर, सीकर, प्रतापगढ, टोंक, डूंगरपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, बांसवाडा और जयपुर ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक बदले गये हैं। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब