लाइव न्यूज़ :

भोपाल केंद्रीय जेल में 35 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:19 IST

Open in App

भोपाल, 24 जून यहां स्थित केंद्रीय जेल में हत्या और लूट के मामले में बंद 35 वर्षीय एक कैदी ने बृहस्पतिवार सुबह शौचालय में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जेलर बीडी श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच जेल के शौचालय में कैदी खेमचंद ने चादर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि खेमचंद रायसेन जिले का रहनेवाला था और हत्या तथा लूट के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

श्रीवास्तव ने बताया कि वह मार्च 2020 में फरार हो गया था और चार दिन पहले 20 जून को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल में बंद किया था।

उन्होंने बताया कि घटना की न्यायिक जांच के आदेश के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम