लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 33,764 नए मामले आए

By भाषा | Updated: May 26, 2021 23:21 IST

Open in App

चेन्नई, 26 मई तमिलनाडु में बुधवार को कोविड-19 के 33,764 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।

राज्य की राजधानी में भी नए मामलों में कमी आई है। बुधवार को संक्रमण के 3,561 नए मामले आए, जबकि मंगलवार को 4,041 मामले आए थे।

पश्चिमी तमिलनाडु के कोयंबटूर में आज सबसे अधिक 4,268 नए मामले आए।

एक बुलेटिन के अनुसार, 475 लोगों की मौत के साथ, राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,815 हो गई।

राज्य में पिछले कुछ दिनों से दैनिक मामलों में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है। राज्य में मंगलवार को 34,285 मामले और सोमवार को 34,867 मामले आए थे।

राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 19,45,260 हो गई। पृथकवास में रहने वालों सहित उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 3,10,224 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया कि आज 29,717 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी देने के साथ राज्य में ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 16,13,221 हो गई।

इस बीच, चिकित्सा और परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रमण्यम ने कहा कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार के ठोस प्रयासों, अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं, जनता की मदद और संपूर्ण लॉकडाउन की वजह से राज्य में संक्रमण में काफी गिरावट आई है।

राज्य में 18 साल से अधिक उम्र की आबादी के लिए टीकाकरण अभियान की समीक्षा के बाद उन्होंने तिरुनेलवेली में संवाददाताओं से कहा, "मुख्यमंत्री ने हमें उच्च संक्रमण वाले ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक ध्यान केंद्रित करने और राज्य के दूरदराज के हिस्सों में भी कोविड टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया है।"

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की पूरी आबादी का छह महीने में टीकाकरण हो जाएगा।

इस बीच, मुख्यमंत्री स्टालिन ने तमिलनाडु राज्य उद्योग संवर्धन निगम लिमिटेड द्वारा आयातित 1,400 ऑक्सीजन सिलेंडरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिन्हें धर्मपुरी, शिवगंगा, रामनाथपुरम और थेनी सहित राज्य के विभिन्न जिलों में वितरित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos