लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 337 नए मामले

By भाषा | Updated: May 20, 2021 12:36 IST

Open in App

ईटानगर, 20 मई अरुणाचल प्रदेश में कम से कम 337 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में महामारी के कुल मामले बढ़कर 22,799 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि राज्य में बुधवार को संक्रमण से एक और व्यक्ति के जान गंवाने से कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जम्पा ने बताया कि ईटानगर के पास स्थित दोइमुख के 58 वर्षीय शख्स की रक्त में ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद होने से उनके आवास पर ही मौत हो गई।

अरुणाचल प्रदेश में अब भी 2,585 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।

संक्रमण के सबसे अधिक 75 नए मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से आए। इसके बाद लोअर सुबनसिरी से 39, तवांग से 37, कामले से 28, अपर सुबनसिरी से 27, लोहित से 22, नम्सई से 21, पश्चिम कामेंग से 19, चांगलांग से 15 और लोअर दिबांग घाटी से 14 नए मामले आए।

पूर्वी सियांग से आठ, पूर्वी कामेंग से छह, अपर सियांग, तिरप, पक्के केसांग तथा पापुमपारे से पांच-पांच, पश्चिम सियांग से तीन, दिबांग घाटी से दो और कुरुंग कुमे जिले से एक मामला आया।

जम्पा ने बताया कि बुधवार को इस बीमारी से कम से कम 148 और लोग स्वस्थ हुए। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 20,125 हो गई।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अभी तक 3,20,635 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब