लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दूसरी लहर में गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय के 335 पुलिसकर्मी संक्रमित

By भाषा | Updated: May 10, 2021 12:24 IST

Open in App

नोएडा, 10 मई कोरोना वायरस की दूसरी लहर में 15 मार्च से अब तक गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात 335 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि संक्रमित पुलिसकर्मियों में वरिष्ठ अधिकारी, इंस्पेक्टर, उप- निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 104 पुलिसकर्मियों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि 231 कर्मियों का उपचार विभिन्न अस्पतालों, गृह पृथक-वास में चल रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर में एक उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है।

कात्यायन ने बताया कि थाना सेक्टर 58 में तैनात हेड कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप सिंह की रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा रहे आरोपियों की भी कोविड-19 की जांच करायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम