लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: आगरा में तबलीगी जमात के 31 लोगों में पाया गया कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 37

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 4, 2020 17:50 IST

आगरा के जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन. सिंह ने बताया है कि जिले में 137 में से 31 तबलीगी जमात (दिल्ली) में उपस्थित लोगों को कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा में कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन. सिंह ने जिले के नए आंकड़ें बताए हैं।उन्होंने कहा कि 137 में से 31 तबलीगी जमात (दिल्ली) में उपस्थित लोगों को आगरा में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

आगरा: तबलीगी जमात (दिल्ली) में उपस्थित लोगों को लेकर आगरा के जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन. सिंह का बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने रफ़्तार पकड़ते हुए पिछले 24 घंटे में 600 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। 

आगरा में कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों को लेकर प्रभु एन. सिंह ने जिले के नए आंकड़ें बताए हैं। उन्होंने कहा कि 137 में से 31 तबलीगी जमात (दिल्ली) में उपस्थित लोगों को आगरा में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में जिले से अब कोविड-19 (COVID-19) के कुल 37 मामले सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में सामने आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बात करें तो ये संख्या अब 174 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 2 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

आपको बताते चलें कि देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होते देखा जा रहा है। केवल आगरा ही नहीं बल्कि पूरा देश अब काफी हद तक कोरोना की गिरफ्त में है। ऐसे में स्वास्थ मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में 2902 लोग अब कोरोना की चपेट में हैं, जबकि इसकी वजह से 68 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसआगराउत्तर प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों