दिल्ली: 31 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया

By भाषा | Published: January 26, 2020 06:18 AM2020-01-26T06:18:56+5:302020-01-26T06:18:56+5:30

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 12 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस पदक प्रदान किए गए।

31 policemen of Delhi Police awarded Medals | दिल्ली: 31 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली पुलिस के 31 कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 12 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस पदक प्रदान किए गए।

दिल्ली पुलिस के 31 कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 12 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस पदक प्रदान किए गए।

वीरता पदक पाने वालों में पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह, डीसीपी(विशेष सेल) प्रमोद सिंह कुशवाह, सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत तिवारी, निरीक्षक मनीष जोशी, निरीक्षक पूरन चंद्र यादव, निरीक्षक संजीव कुमार यादव, निरीक्षक उमेश बर्थवाल और निरीक्षक सुनील कुमार, निरीक्षक अमूल त्यागी, उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश सिंह और सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिंह शामिल हैं। 

Web Title: 31 policemen of Delhi Police awarded Medals

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे