लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 30,007 नये मामले, 162 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:13 IST

Open in App

केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 30,007 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 39.13 लाख हो गयी जबकि 162 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 20,134 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि प्रदेश में आज लगातार दूसरे दिन संक्रमण के नये मामलों की संख्या 30 हजार से अधिक रही है। केन्द्र सरकार के मुताबिक पिछले एक सप्ताह के दौरान देश में सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों के 58.4 प्रतिशत मामले केरल से आए हैं। केरल में बुधवार को रिकॉर्ड 31,445 नये मामले सामने आए थे। जो देश में सामने आए कुल 46,164 मामलों का 68.11 प्रतिशत था । बयान के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 18,997 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 37,11,625 हो गयी। राज्य में कोविड-19 उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,81,209 हो गयी है। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,66,397 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 18.03 प्रतिशत हो गयी है। केरल में अब तक 3.07 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। विज्ञप्ति के मुताबिक एर्णाकुलम में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,872 नये मरीज सामने आए। इसके बाद कोझिकोड में 3,461, त्रिशूर में 3,157, मलप्पुरम में 2,985, कोल्लम में 2,619, पलक्कड़ में 2,261, तिरुवनंतपुरम में 1,996, कोट्टायम में 1,992, कन्नूर में 1,939, अलप्पुझा में 1,741,पठानमथिट्टा में 1,380, वायनाड में 1,161 और इडुक्की में कोरोना वायरस संक्रमण के 900 नये मामले सामने आए हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,87,246 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 27,425 लोग अस्पतालों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम