लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में चल रही मुठभेड़ समाप्त, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकवादी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 19, 2018 22:54 IST

इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हो गया। 

Open in App

श्रीनगर, 19 जूनः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को देर शाम आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ समाप्त हो गई। इस संबंध में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने ट्वीट कर जानकारी दी। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हो गया। 

इससे पहले भी मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मार गये थे। कश्मीर के बांदीपोरा में हुई इस मुठभेड़ में सेना को कोई जवान घायल नहीं हुआ था। सोमवार (18 जून) से भारतीय सेना और अर्ध-सैनिक बलों ने आतंकवादियों के सफाये के लिए ऑपरेशन ऑलआउट शुरू किया है। 

बता दें बांदीपोरा में सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था, यहां आतंकियों ने सेना के कैंप गेट पर ग्रेनेड फेंका और उसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग की थी। इस हमले में सेना के दो जवान घायल भी हुए थे। वहीं, पिछले एक महीने के 'सीजफायर' के दौरान राज्य में आतंकी वारदातों में काफी तेजी देखी गई है। सेना को 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका भी है। इसी को देखते हुए केन्द्र सरकार ने भी यह कदम उठाया है। 

मालूम हो कि भारत सरकार मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान में एकतरफा सीजफायर की घोषणा की थी। हालांकि आतंकवादियों ने रमजान के दौरान भी आतंकी वारदात जारी रखी। आतंकवादियों ने रमजान के दौरान ही भारतीय सेना के जवान औरंगजेब की अपहरण के बाद हत्या कर दी। रमजान के दौरान ही राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या कर दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार शुजात बुखारी की हत्या भी आतंकवादियों ने की है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप