लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

By भारती द्विवेदी | Updated: October 17, 2018 09:14 IST

Encounter between security forces and terrorists in Jammu and Kashmir: श्रीनगर एसएसपी इम्तियाज इस्माइल ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए तीन आतंकियों की मौत की पुष्टि की है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सुरक्षाबल और आंतकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। श्रीनगर के फतेह कदाल इलाके में चल रहे एनकाउंटर में जहां सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। वहीं इस एनकाउंटर के दौरान एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया है। साथ ही कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये एनकाउंटर आज सुबह ही शुरू हुई थी। खबर के मुताबिक, मारे गए तीनों ही आतंकी आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे।

श्रीनगर एसएसपी इम्तियाज इस्माइल ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए तीन आतंकियों की मौत की पुष्टि की है। साथ ही शहीद पुलिस वाले के बारे में भी जानकारी दी है। एनकाउंटर में शहीद पुलिसकर्मी जम्मू-कश्मीर का ही रहने वाले थे। 

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने सुरक्षा बलों के शिविर पर हमला किया था। उस हमले में दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए थे। उस हमले में 183 बीएन सीआरपीएफ के अमित कुमार और संतोष भारती बुरी तरह घायल हुए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील