लाइव न्यूज़ :

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में महिला नक्सली समेत तीन ढेर, एके-47 बरामद

By निखिल वर्मा | Updated: May 28, 2020 13:49 IST

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की पीएलएफआइ के एरिया कमांडर चंपा दस्ता के साथ भिड़ंत हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के खात्मे के लिए जिला पुलिस केंद्रीय बलों के साथ मिलकर अभियान चला रही हैपुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं और एक नक्सली घायल भी हुआ है

झारखंड के चाईबासा जिले में आज तड़के मनमादुबेड़ा और केन्तई गांवों के बीच टेबो पुलिस थानांतर्गत पहाड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन क्सलियों को मार गिराया जबकि एक घायल नक्सली समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। 

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत मेहता ने घटना की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में पीएलएफआई संगठन के नक्सली एकत्रित होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद आज तड़के घेराबंदी कर उन्हें आत्समर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई कर भीषण मुठभेड़ में इस नक्सली संगठन के तीन नक्सलियों को मार गिराया। इसमें एक नक्सली घायल हो गया। 

उन्होंने बताया कि घायल नक्सली के अलावा सुरक्षा बलों ने एक अन्य नक्सली को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। घायल नक्सली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है। एक एके-47 भी बरामद हुआ है। पूरे इलाके की अभी भी छानबीन जारी है। 

इससे पहले 25 मई को पलामू में पुलिस ने एक सूचना के आधार पर छापा मारकर झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो नक्सलियों को दो पिकअप वैन के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं एक सप्ताह पहले चतरा जिले के लावालौंग में छापेमारी कर पुलिस ने टीएसपीसी नामक नक्सली संगठन के कथित दस्ता कमांडर ननकू गंझू को एक एके-47 राइफल एवं कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :नक्सलनक्सल हमलाझारखंडसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन