लाइव न्यूज़ :

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हमला, हमलावरों ने 3-4 राउंड चलाईं गोलियां

By रुस्तम राणा | Updated: February 3, 2022 19:25 IST

AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर गुरुवार को जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर तीन से चार राउंड गोलियां बरसाईं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहमले में ओवैसी की गाड़ी पर लगी गोलिया, टायर हुआ पंक्चकरजानलेवा हमले में बाल-बाल बचे ओवैसी, कहा-सुरक्षित हूं

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर गुरुवार को जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर तीन से चार राउंड गोलियां बरसाईं हैं। लेकिन इस हमले में वे बाल-बाल बच गए हैं। हमले के बाद उन्होंने मीडिया को बताया, मैं किठौर, मेरठ (उ.प्र.) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं; वे कुल 3-4 लोग थे। मेरी गाड़ी के टायर पंक्चर हो गए, मैं दूसरी गाड़ी में वहां से निकला

इस हमले में गोली लगने से ओवैसी की गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। हमले के बाद ओवैसी ने कहा, हम सब सुरक्षित हैं। हमलावर कौन थे, उनका उद्देश्य क्या था, इस बारे में अभी जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। 

ओवैसी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारों को भी इस मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। ओवैसी ने यह भी मांग की है कि हमलावरों के पीछे कौन है? इसका पता लगाया जाना चाहिए।  

असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हमले के बाद पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर मामले में संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हथियार भी बरामद किया गया है। उसका एक साथी भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब