लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 298 नए मामले, पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 11:45 IST

Open in App

ईटानगर, 13 जून अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 298 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 31,148 हो गए। पांच और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 143 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जम्पा ने बताया कि मौत के नए मामले चांगलांग, तवांग, कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र, लोअर सियांग और लोअर सुबनसिरी से सामने आए। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में संक्रमण के सबसे अधिक 55 मामले आए। इसके बाद अपर सुबनसिरी में 39, पश्चिम कामेंग में 29 और पापुमपारे में 27 मामले आए।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 3,187 मरीज कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 380 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ हुए। अभी तक राज्य में कुल 27,818 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को 5,909 नमूनों की जांच करने के बाद संक्रमण के नए मामले सामने आए।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने कहा कि अभी तक 4,16,421 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos