हरियाणा में कोविड-19 के 2,937 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

By भाषा | Published: April 10, 2021 09:37 PM2021-04-10T21:37:12+5:302021-04-10T21:37:12+5:30

2,937 new cases of Kovid-19 in Haryana, 11 patients died | हरियाणा में कोविड-19 के 2,937 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के 2,937 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

चंडीगढ़, 10 अप्रैल हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 2,937 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,13,441 हो गई। वहीं 11 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,252 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी मिली।

बुलेटिन में बताया गया कि अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में दो-दो मरीजों की मौत हुई जबकि जींद, फतेहाबाद, भिवानी, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई।

बुलेटिन में बताया गया कि गुड़गांव में 864, पंचकूला में 217, करनाल में 271, फरीदाबाद में 200 और सोनीपत में 203 नए मामले सामने आए हैं। यहां 19,453 मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने की दर 92.76 फीसदी है जबकि अब तक 2,90,746 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 2,937 new cases of Kovid-19 in Haryana, 11 patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे