लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में सामने आये कोविड-19 के 284 नये मामले

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:38 IST

Open in App

पुडुचेरी, 22 जून पुडुचेरी में मंगलवार को कोविड-19 के 284 नये मामले सामने आये जिससे केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,15,364 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया 36 वर्षीय एक महिला मरीज की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1727 तक पहुंच गयी। इस महिला को मधुमेह की भी बीमारी थी।

निदेशक ने बताया कि 8842 नमूनों की कोविड-19 जांच के बाद और 284 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पुडुचेरी में 223, कराईकल में 39, यणम और माहे में 11 नये रोगियों का पता चला।

कुमार के अनुसार इस केंद्र शासित प्रदेश में अबतक 12,41,952 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें 10,67,182 नमूने निगेटिव पाये गये। उन्होंने बताया कि आज कोविड-19 के 433 मरीज स्वस्थ हुए तथा उन्हें मिलाकर अबतक 1,10,423 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

निदेशक ने बताया कि इस केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण दर 3.21 फीसद है तथा मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95.72 एवं मृत्यु दर 1.50 फीसद है। उनका कहना है कि अबतक 36,922 स्वास्थ्यकर्मियों को एवं 22,799 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को कोविड-19 टीका लग चुका है तथा 45 साल से अधिक उम्र के अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त एवं 60 साल से अधिक उम्र के 3.15 लाख लोगों को भी टीके की खुराक लगा दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता