श्रीलंका ले जाया जा रहा 280 किलोग्राम गांजा तमिलनाडु में जब्त

By भाषा | Published: September 27, 2021 05:03 PM2021-09-27T17:03:48+5:302021-09-27T17:03:48+5:30

280 kg ganja being taken to Sri Lanka seized in Tamil Nadu | श्रीलंका ले जाया जा रहा 280 किलोग्राम गांजा तमिलनाडु में जब्त

श्रीलंका ले जाया जा रहा 280 किलोग्राम गांजा तमिलनाडु में जब्त

नागपट्टिनम (श्रीलंका), 27 सितंबर यहां एक बंदरगाह के पास सोमवार को एक नाव से 280 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उक्त मादक पदार्थ तस्करी कर श्रीलंका ले जाया जाना था। गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने नाव पर सामान लादते कुछ लोगों को देखा और उनकी जांच करने का प्रयास किया।

उन्हें देखकर वे लोग भाग खड़े हुए। अधिकारियों ने बताया कि बाद में पता चला कि बोरे में मादक पदार्थ था। उन्होंने कहा कि गांजे का मूल्य अभी पता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 280 kg ganja being taken to Sri Lanka seized in Tamil Nadu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे